शिक्षक दिवस पर श्री वैभव सक्सेना के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस -२ में हुए सम्मानित । शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-2 ,प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट , बरेली , में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर श्री वैभव सक्सेना , को ‘अभिनंदन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । ज्ञात हो कि श्री वैभव सक्सेना विगत कई वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं । वे अपने परिश्रम, निष्ठा तथा छात्रों के प्रति समर्पण के कारण शिक्षा जगत में एक अलग पहचान व सम्मान रखते हैं । वर्तमान में श्री वैभव सक्सेना , प्रसाद विद्या मन्दिर , मिरानपुर कटरा , में कार्यरत हैं ।

उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए उनको यह सम्मान के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक , के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ की प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे


