Uncategorized
Trending
शिक्षक दिवस पर श्री विनोद कुमार शर्मा के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस -२ में हुए सम्मानित ।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-2 ,प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट , बरेली , में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर श्री विनोद कुमार शर्मा , को ‘अभिनंदन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

ज्ञात हो कि श्री विनोद कुमार शर्मा विगत उन्नीस वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं । वे अपने परिश्रम, निष्ठा तथा छात्रों के प्रति समर्पण के कारण शिक्षा जगत में एक अलग पहचान व सम्मान रखते हैं । वर्तमान में श्री विनोद कुमार शर्मा जैन इंटर कॉलेज, खुदागंज में कार्यरत हैं।
उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए उनको यह सम्मान के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक , के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ की प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे


