केoसीoएमoटीo कैंपस-२ के द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्रों का हुआ सम्मान
क्षेत्र के समस्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवम् शिक्षकगण सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।
प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट, पीo जीo आईo ऑफ मैनेजमेंट, केoसीoएमoटीo कैंपस-२ के द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर फरीदपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर तथा सरस्वती वंदना करके की गई । कार्यक्रम में सीoएoएसo इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर सुशील सक्सेना ,पीoजीoआईo ऑफ मैनेजमेंट की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी, सीoएoएसo इंटर कॉलेज के वर्तमान प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा जी, म्यूज़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र शर्मा जी,किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मृदुला चंद्रा जी, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश कांत शर्मा जी तथा क्षेत्र के समस्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवम् शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सीoएoएसo इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य राजेश शर्मा जी ने कहा कि जीवन में सफल होना है तो विनम्रता का भाव अपने अंदर ग्रहण करना होगा वरना अकड़ से तो दरख्त भी टूट जाते हैं।
इस अवसर पर म्यूज़ इंटर कॉलेज से आए योगेंद्र शर्मा जी ने बताया कि आज के छात्रों की असफलता का मूल कारण सही दिशा में मार्गदर्शन का ना होना है।
जीवन में सफल होने के लिए सही मार्गदर्शक का होना अति महत्वपूर्ण है । कार्यक्रम में आए किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मृदुला चंद्रा ने बताया की हर एक छात्र गुणों की खान होता है बस उन गुणों को उभारने की आवश्यकता होती है जिससे बच्चा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर लेता है।

फरीदपुर से विधान परिषद सदस्य माननीय महाराज सिंह जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि असफल होने पर हमें निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता की कुंजी होती है।
सीoएoएसo इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर सुशील सक्सेना जी ने बताया कि जीवन में सफलता तभी पाई जा सकती है जब हम अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होंगे।
इस अवसर पर पीजीआई ऑफ मैनेजमेंट की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी ने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को बताया कि इंटर करने के बाद छात्रों को सबसे बड़ी उलझन होती है कि किस कॉलेज में प्रवेश ले।

इस उलझन का निवारण करते हुए उन्होंने बताया कि पीजीआई ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में वह सारी खूबियां हैं जो एक छात्र के सर्वागीण विकास के लिए जरूरी होती हैं। प्राचार्य ने एक खास बात जो बताई कि जीवन में कोरी शिक्षा से काम नहीं चलेगा।
इसके साथ ही हमें छात्रों को मूल्यपरक शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार परक शिक्षा भी प्रदान करनी होगी और पीजीआई ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज का एक ही लक्ष्य है कि इस प्रकार की शिक्षा उपलब्ध कराकर छात्रों का भविष्य उज्जवल बनाना।

पीजीआई ऑफ मैनज्मेंट , के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-2 कॉलेज में प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण करने छात्र आते हैं । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एम॰एल॰सी॰ श्री महाराज सिंह जी रहे ।
इस अवसर परसमस्त मेधावी छात्र- छात्राओं को मेडल, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सम्मान पाकर छात्र- छात्राओं के चेहरे खिल उठे । छात्रों व शिक्षकों हेतु जलपान का भी आयोजन किया गया ।




