Schools

स्तुति ने नौकरी के साथ की यूपीएससी परीक्षा की तैयारी, पहले ही प्रयास में मिली 3 रैंक

Connect News 24

UPSC Success Story: यूपीएससी परीक्षा को पास करना और आईएएस के पद पर नौकरी पाना कोई आसान काम नहीं है. हर साल यूपीएससी एग्जाम को क्रैक करने के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवार आवेदन तो करते हैं, लेकिन चंद उम्मीदवार इस एग्जाम में पास हो पाते हैं. आज हम आपको एक ऐसी आईएएस की कहानी बताएंगे जिन्होंने इस परीक्षा को ना केवल प्रथम प्रयास में क्लियर किया. बल्कि एग्जाम में टॉप 10 में भी अपनी जगह बनाई.  

आईएएस अधिकारी स्तुति चरण ने साल 2012 में यूपीएससी एग्जाम को क्रैक किया था. वह आईएएस अधिकारी बनने से पूर्व बैंक में प्रोबेशनरी अधिकारी के पद पर तैनात थीं. लेकिन देश के लिए कुछ करने की चाहत के चलते उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और पहले ही प्रयास में मुकाम भी पाया. स्तुति चरण ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप 10 में जगह बनाते हुए तीसरी रैंक प्राप्त की थी.

यहां से हुई पढ़ाई

स्तुति चरण की स्कूली पढ़ाई राजस्थान के भीलवाड़ा से हुई है. भीलवाड़ा के विवेकानंद केंद्र विद्यालय से उन्होंने पढ़ाई की है. जबकि उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई जोधपुर के लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से की है. ग्रेजुएशन करने के बाद वह आगे की स्टडी के लिए दिल्ली चली गईं. वहां उन्होंने एक कॉलेज से पर्सनल एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट कोर्स में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया.

टॉपर्स की कहानियों से प्रेरणा

स्तुति ने बताया था कि वह बचपन से ही आईएएस बनने का सपना देखती थीं. स्तुति बताती हैं कि वह खुद को एक आईएएस के रूप में देखने की उम्मीद के साथ ही बड़ी हुई हैं. वह कहती हैं कि सफलता की हर एक कहानी एक प्रेरणा देती है. इसलिए उन्होंने खुद को प्रेरित करने के लिए टॉपर्स की कहानियां पढ़ीं. इससे उन्होंने काफी प्रेरणा मिलती है.

यह भी पढ़ें- ​IAS Success Story: ​यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को IAS ​​बिसखा ​ने दी ये सलाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button