शाहजहाँपुर

शहीदों के कारण ले रहे आजादी की हवा में सांस : सुरेश खन्ना

Connect News 24

We are breathing the air of freedom because of the martyrs: Suresh Khanna

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के कार्यालय पर सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि दे

वित्त मंत्री ने सरदार भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम को किया संबोधित

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में शहीद भगत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है।

सुरेश खन्ना गांव ढाका खुर्द स्थित सरदार भगत सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय में सरदार भगत सिंह जयंती पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह की वीरगाथा से देश का बच्चा-बच्चा परिचित है। ऐसे बलिदानियों के कारण ही हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं।

कुलपति केपी सिंह ने शिक्षा के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। उन्होंने बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका पर भी चर्चा की और कहा कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध कोर्सेज की मान्यता इस कॉलेज को मिले, इसका प्रयास किया जाएगा। कुलपति ने सांसद, मंत्री, विधायक से कहा कि खुटार क्षेत्र को कृषि विश्वविद्यालय की आवश्यकता है। यहां जमीन की कमी भी नहीं है। ऐसे में सरकार के सहयोग से जमीन अधिग्ररीत कर कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हो सकती है।

इससे पूर्व सुरेश कुमार खन्ना और कुलपति केपी सिंह ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कॉलेज की लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, सांसद अरुण सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक चेतराम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भारत सिंह यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान खुटार के ब्लाॅक प्रमुख नमित दीक्षित, बंडा के ब्लाॅक प्रमुख ओमप्रकाश, पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सांसद, एमएलसी ने दिए दस-दस लाख रुपये

कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, सांसद अरुण सागर और एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कॉलेज को सांसद, विधायक निधि से दस-दस लाख रुपये देने की घोषणा की। इस राशि से कॉलेज में लैब, स्मार्ट क्लासेज सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।

भगत सिंह के बलिदान को भुला नहीं सकते : राजेश

फोटो – 36

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के कार्यालय पर सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि भगत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में देश की खातिर अपने प्राणाें की आहुति दी थी। हमें उनके बलिदान को भुला नहीं सकते। मदन लाल कश्यप, विनय कनौजिया, गंगा, अंजू, बेबी, हरिसिंह नेगी, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के कार्यालय पर सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि दे

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के कार्यालय पर सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि दे

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के कार्यालय पर सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि दे

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के कार्यालय पर सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि दे


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button