शाहजहाँपुर

जहर खाकर स्कूल पहुंची छात्रा: हालत बिगड़ने पर शिक्षकों के उड़े होश, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

Connect News 24

girl student reached school after consuming poison in Shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के एक गांव की इंटरमीडिएट की छात्रा ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। स्कूल में उसकी तबीयत बिगड़ी तो सीएचसी पर ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव छात्रा की मौत को लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं। 

यह भी पढ़ें- सियासत में सितम: अध्यक्ष पद की खातिर पिछड़ी जाति में शादी की, चुनाव हारने पर विवाहिता को मारने की कोशिश

एक गांव की किशोरी तिलहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। शनिवार को वह स्कूल पहुंची तो उसकी हालत खराब होने लगी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन छात्रा को सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने जहर खाने से छात्रा की हालत बिगड़ने की बात कही। यह सुनकर परिजनों और स्कूल स्टाफ के होश उड़ गए। सीएचसी से उसे आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button