Schools

पूरा हुआ इंतजार, आज इस समय जारी होंगे Rajasthan Board 5वीं के नतीजे

Connect News 24

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. आज यानी 1 जून 2023 दिन गुरुवार को आरबीएसई पांचवीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की राजस्थान बोर्ड की पांचवीं की परीक्षा दी है, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – rajshaladarpan.nic.in. रिजल्ट स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर बी.डी कल्ला द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में जारी होंगे. रिलीज होने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो किए जा सकते हैं.

इतने छात्रों को है रिजल्ट की प्रतीक्षा

इस साल राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने भाग लिया है. राज्य के करीब 14 लाख छात्रों के लिए आज रिजल्ट जारी किया जाएगा. इन सभी को एक लंबे समय से रिजल्ट रिलीज होने की प्रतीक्षा थी जो आज पूरी होगी.

अभी इस बारे में पक्की जानकारी नहीं है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉपर्स के नाम और मेरिट लिस्ट संभवत: रिलीज नहीं की जाएगी. रिजल्ट रिलीज होने के बाद पैरेंट्स और स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक कर पाएंगे.  

इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी rajshaladarpan.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर RBSE 5th Result 2023 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो आगे के लिए हार्डकॉपी भी निकाल लें.
  • अन्य किसी भी प्रकार के डिटेल के लिए केवल राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं.
  • यहां से आपको सभी जरूरी सूचनाएं और आगे का अपडेट पता चल जाएगा. 

यह भी पढ़ें: हिंदी माध्यम से तैयारी करके ऐसे पायी कृतिका ने UPSC में 66वीं रैंक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button