आशंका : भीषण गर्मी से फसलों पर भी पड़ेगा बुरा असर, सिंचाई को लेकर इस बात का रखें ध्यान

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भीषण गर्मी से जनजीवन के साथ ही फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। बरेली में मौसम विभाग ने शनिवार को गर्मी से होने वाले कृषि प्रभाव के संबंध में पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें फसल जल्द परिपक्व होने पर दाने कम भरने, अंकुरण, जमाव प्रभावित होने, सूखने की आशंका जताई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक बरेली में अधिकतम तापमान पिछले करीब दस दिनों से 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज हो रहा है। सामान्य स्तर 38 डिग्री से अधिकता होने की वजह से फसलों के प्रभावित होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के कारोबारी संग लिव इन में रह रही थी महिला दरोगा, अब करेंगी कोर्ट मैरिज, अचानक दोनों लापता
ऐसी स्थिति में जायद मक्का, सूरजमुखी, मूंगफली, उड़द, मूंग की फसलें जल्द परिपक्व होने पर उनमें दाने कम आने की आशंका है। खरीफ मक्का, धान, तिल अधिक तापमान होने से उनके जमाव या अंकुरण प्रभावित होने की बात कही है। गन्ना की फसल जल्द सूखने, पौधों का विकास कम होने, शूट, टॉप बोरर और रूट बोरर कीट प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई है।



