Schools

इस राज्य ने निकाली आयुर्वेद विभाग में वैकेंसी, 82 हजार मिलेगा वेतन

Connect News 24

Rajasthan Ayurveda Medical Officer Jobs 2023: नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान में आयुर्वेद क्षेत्र में बम्पर पद पर भर्ती निकली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. आवेदन के चरण आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि तक आवेदन जमा कर दें. क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी. अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट dsrrau.info पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन करना होगा.

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए कुल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के 652 पद भरे जाएंगे.

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

नोटिफिकेशन के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने किसी भी विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में स्नातकोत्तर या समकक्ष डिग्री प्राप्त की है, वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी  

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 82,400 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा.

ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

इस तरह करें आवेदन

  • स्टेप 1: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsrrau.info पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद अभ्यर्थी DSRRAU रिक्रूटमेंट या करियर पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार सम्बंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • स्टेप 7: इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें.
  • स्टेप 8: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 9: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​मैट्रिक पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए यहां निकली है भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button