कार्यकर्ताओं के साथ भरपूर जोश में उमेश गौतम ने कराया नामांकन
कार्यकर्ताओं के साथ भरपूर जोश में उमेश गौतम ने कराया आज बरेली काफी अटकलों के बीच तेजतर्रार महापौर रहे डॉ उमेश गौतम को पुनः भाजपा ने अपना बरेली से प्रत्याशी बनाया है जिसके साथ कार्यकर्ताओं एवं बरेली वासियों में बड़े उत्साह का माहौल बना हुआ है बरेली विकास की ओर एक नया कदम उठा चुका है सूत्रों के मुताबिक इसको सार्थक बनाने हेतु बरेली की जनता ने अपना मन बना लिया है की भारी बहुमत से ही डॉ उमेश गौतम को विजय बनाना है नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं से वार्ता हुई बताया कि गौतम जी के समर्थकों को पूर्व से ही विश्वास था कि डॉ उमेश गौतम जैसा दूसरा चेहरा बरेली में उनके मुकाबले में कोई नहीं है इसलिए महापौर का विजयी होना सुनिश्चित है इस अवसर पर डॉ उमेश गौतम ने बताया कि अभी बरेली में बहुत से कार्य अधूरे हैं मैं निश्चित ही बरेली को बेहतर विकास की ओर ले जा कर ही रहूंगा बरेली की जनता ने जो मुझ पर विश्वास बनाया था मैं उस पर खरा उतरा और मैं पुनः विश्वास दिलाता हूं कि जैसा बरेली बासी चाहते हैं कि प्रदेश में बरेली का नाम रोशन हो मैं निरंतर ही बरेली में बेहतर विकास बनाने हेतु प्रयास करूंगा




