बदायूं

UP: मौसेरी बहन के प्यार में मारा गया अलीगढ़ का टिंकू, मौसा-मौसी ने रची थी साजिश, घर बुलाकर ली जान

Connect News 24

Husband and wife arrested for murder of young man in Budaun

टिंकू का फाइल फोटो, हत्यारोपी दंपती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर इलाके में अलीगढ़ के टिंकू उर्फ भूप सिंह की हत्या करने वाले उसके मौसा-मौसी और मौसेरे भाई-बहन निकले। दरअसल टिंकू का मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी भी करना चाहता था, लेकिन मौसा-मौसी को यह पसंद नहीं था। 

उन्होंने प्लान के मुताबिक मौसेरी बहन से टिंकू को कॉल करवाकर अपने घर बुला लिया। टिंकू चारपाई पर लेटा था। तभी परिवार वालों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और सड़क किनारे उसका शव फेंक दिया। पुलिस ने पुलिस ने टिंकू के मौसा-मौसी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वहीं नाबालिग मौसेरी बहन प्रेमिका और उसके नाबालिग भाई को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- ‘पति है नपुंसक’: शादी के 2 साल बाद भी हूं कुंवारी, सुहागरात पर भी पास न आया वो; जेठ ने पार कीं बेशर्मी की हदें

टिंकू उर्फ भूप सिंह अलीगढ़ जिले में दांदों थाना क्षेत्र के गांव किरतोली का रहने वाला था। मुख्य आरोपी गजराम टिंकू के चाचा वीरेंद्र का साढू है। वह संभल जिले के गांव कलैथा का रहने वाला है। चाचा का साढू होने की वजह से गजराम टिंकू का मौसा था। इससे दोनों परिवारों का गजराम के घर आना जाना था। इसी आने-जाने के दौरान टिंकू को आरोपी की सोलह वर्षीय बेटी से प्रेम हो गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button