शाहजहाँपुर

UP: भरी पंचायत में तीन बार तलाक कहकर पत्नी से खत्म किया रिश्ता, बोला- दहेज लाओगी तो साथ रखूंगा

Connect News 24

Man Gave triple talaq to wife in Bhari Panchayat in Shahjahanpur Refusal to live together without dowry

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


शाहजहांपुर में दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को पति ने साथ रखने से इन्कार कर पंचायत में तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता ने आरोपी पति समेत पांच ससुरालियों पर सेहरामऊ दक्षिणी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सेहरामऊ दक्षिणी निवासी शबाना ने एसपी अशोक कुमार मीणा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका निकाह हरदोई जिले के थाना पिहानी के गांव बझेरा निवासी शरीफ के साथ 25 नवंबर 2019 को हुआ था। इस दौरान बाइक, फ्रिज और जेवर समेत अन्य सामान दिया गया। 

निकाह के छह दिन बाद ही कम दहेज के लिए पति शरीफ, ससुर नसीर, सास समसुन निशा, देवर आरिफ और ननद ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी के जन्म के बाद पति ने शराब पीकर पिटाई की। दहेज में दिए सोने के आभूषण, फ्रिज आदि ससुरालियों ने बेच दिए। तीन माह पहले उसे भी घर से निकाल दिया। 

इसके बाद वह मायके सेहरामऊ दक्षिणी आकर रहने लगी। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो गांव में पंचायत रखी गई। पंचायत में पति ने बिना दहेज लिए उसे साथ ले जाने से इन्कार कर तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button