बदायूं

यूपी बोर्ड : एक दिन में दो पेपर… परीक्षार्थियों को लग रहा डर

Connect News 24

UP Board: Two papers in one day, candidates feeling scared

अनमोल गुप्ता।(परिक्षा की खबर के साथ)

बदायूं। पहले यूपी बोर्ड की परीक्षा में परीक्षार्थियों को एक माह से ज्यादा समय मिलता था, लेकिन इस बार जो परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है, उसमें महज 12 कार्य दिवस में ही परीक्षा कराई जाएगी। बोर्ड ने हाईस्कूल के वाणिज्य और हिंदी विषय की परीक्षा एक ही दिन रखी हैं, इससे परीक्षार्थी डरे हुए हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी घोषित की। परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चलेंगी। महज 12 कार्य दिवस के अंदर परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी। पहले दिन 22 फरवरी को सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा होगी, जबकि उसी दिन शाम की पाली में वाणिज्य विषय की परीक्षा है। 22 फरवरी को शाम की पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी और 23 की सुबह नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी। ऐसे में वाणिज्य और कला वर्ग के छात्र-छात्राएं परेशान हैं।

विद्यार्थी बोले- एक दिन के अंतराल से कराई जानी थी परीक्षा

फोटो-24

– 27 फरवरी की शाम को व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग) और 28 की सुबह अर्थशास्त्र की परीक्षा है। ऐसे में एक साथ दो पेपर की तैयारी करने में काफी दिक्कत आएगी। कम से कम एक दिन का समय परीक्षा के बीच होना चाहिए था। – अनमोल गुप्ता, इंटरमीडिएट

फोटो-25

– बोर्ड ने जो परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है, उसमें केवल साइंस वर्ग के परीक्षार्थियों को ध्यान रखा गया है। उनके लिए परीक्षा के बीच में काफी दिनों का अंतर रखा गया है, जबकि वाणिज्य और कला वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए ऐसा नहीं किया गया है। – नैतिक अग्रवाल, इंटरमीडिएट

फोटो-26

– परीक्षा देने से पहले ही मनोबल टूट रहा है। एक दिन में दो मुख्य प्रश्नों की परीक्षाएं हैं, ऐसे में कैसे तैयारी कर पाएंगे। हालांकि स्कीम जारी होने के बाद शिक्षकों ने रोस्टर बनवाया है। इसकी मदद से परीक्षा की तैयारी करेंगे। – कनिष्ठ, हाईस्कूल

फोटो-27

– बोर्ड को चाहिए कि वह छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करे, ताकि ठीक से तैयारी करने का मौका मिल सके। स्कीम देखने के बाद परीक्षा को लेकर डर लग रहा है। – हरिओम, हाईस्कूल

घबराएं नहीं, ऐसे करें तैयारी

-परीक्षा को लेकर छोटे-छोटे नोट्स बनाए, बीच-बीच में उसे भी पढ़ते रहे। इससे जो पहले से तैयारी है, वह दिमाग में पुनर्स्थापित हो जाएगी।

-हर विषय के लिए छोटे-छोटे ग्रुप बनाए और आपस में प्रश्नों को लेकर बात करें।

-ग्रुप डिस्कशन से आत्मविश्वास पैदा होगा, साथ ही प्रश्न गलत होने की संभावना समाप्त हो जाएगी।

-सभी विषयों पर बराबर ध्यान दे और पर्याप्त समय दें।

– परीक्षा को बोझ न समझें और भयभीत न हों। आत्मविश्वास के साथ याद करें।

(श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती के अनुसार)

अनमोल गुप्ता।(परिक्षा की खबर के साथ)

अनमोल गुप्ता।(परिक्षा की खबर के साथ)

अनमोल गुप्ता।(परिक्षा की खबर के साथ)

अनमोल गुप्ता।(परिक्षा की खबर के साथ)

अनमोल गुप्ता।(परिक्षा की खबर के साथ)

अनमोल गुप्ता।(परिक्षा की खबर के साथ)


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button