शाहजहाँपुर

UP: किसान एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना से मचा हड़कंप, शाहजहांपुर में रोकी गई ट्रेन; जांच में सामने आई ये बात

Connect News 24

rumour of fire in Kisan Express creates panic

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार सुबह किसी ने आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी, जिससे हड़कंप मच गया। ट्रेन को शाहजहांपुर के पंडित राम प्रसाद बिस्लिम स्टेशन पर रोका गया। जांच में पता चला कि ट्रेन के एस-वन कोच में किसी ने बीड़ी पी थी। धुआं उठता देखकर किसी यात्री ने सीधा कंट्रोल में फोन कॉल कर आग लगने की सूचना दे दी थी। बाद में सूचना देने वाले ने अपना फोन बंद कर लिया। 

बृहस्पतिवार सुबह किसान एक्सप्रेस बरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। ट्रेन में सवार किसी यात्री ने एस-वन कोच में आग लगने की सूचना कंट्रोल में दे दी। कंट्रोल से मैसेज मिलने के बाद जीआरपी शाहजहांपुर में खलबली मच गई। ट्रेन को सुबह सात बजे पं. राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन पर रोका गया। 

ये भी पढ़ें-  Shahjahanpur: घर से लापता हुई युवती, आधी रात इस हालत में मिली, परिवार वाले रह गए सन्न


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button