बदायूं
UP Nikay Chunav: नहीं है वोटर आईडी कार्ड, फिर भी कर सकते हैं मतदान; इन 14 विकल्पों का करें इस्तेमाल

यूपी निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। 11 मई को बरेली मंडल के चारों जिलों में मतदान है। अब मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी है। मतदान जरूर करें। अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो 14 और ऐसे विकल्प हैं, जिन्हें अपना कर आप मतदान कर सकते हैं।
बरेली के जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र समेत कुल 15 आईडी सूचीबद्ध की गई है। कोई एक आईडी होने पर आप मतदान कर सकते हैं। जानिए इन विकल्पों के बारे में…