UP Nikay Chunav Result: शाहजहांपुर की दो नगर पालिका सीटों से सपा की जीत; पुवायां में खिला ‘कमल’

सपा के विजयी प्रत्याशी शकील अहमद, हजारा बेगम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में सपा भले ही महापौर का चुनाव बड़े अंतर से हारी हो, लेकिन नगर पालिका में उसका दबदबा कायम रहा। पुवायां में भाजपा जीती, लेकिन तिलहर और जलालाबाद नगर पालिका में सपा प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब रहे। जलालाबाद में भाजपा तीसरे स्थान पर सरक गई। यहां निर्दलीय मनेंद्र गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे।
पुवायां में संजय गुप्ता ने लगाई हैट्रिक
पुवायां नगर पालिका परिषद से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं। उनको 9300 वोट मिले। संजय गुप्ता के निकटतम रहे सपा समर्थित गोपाल अग्निहोत्री को 4854 वोट मिले। संजय गुप्ता 4446 मतों से जीते हैं।
संजय गुप्ता सबसे पहले वर्ष 2012 में निर्दलीय के रूप में चुनाव जीत कर चेयरमैन बने थे। वर्ष 2017 में भी वह निर्दलीय चुना लड़े और भाजपा के डॉ. सुधीर गुप्ता को हराया था। इस बार वह भाजपा की टिकट से चुनाव लड़े और तीसरी जीत दर्ज की।