शाहजहाँपुर

UP: भीषण सर्दी में विद्यार्थियों को राहत, इस जिले के स्कूलों में 18 से 20 जनवरी तक रहेगा अवकाश

Connect News 24

school closed due to cold wave in Shahjahanpur

School Closed
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



शाहजहांपुर जिले में भीषण सर्दी हो रहा है। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। इसको देखते हुए जिले के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्डों से मान्यता व सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का 18 से 20 जनवरी तक अवकाश रहेगा। इस अवधि में सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मचारी विद्यालय में मौजूद रहकर विभागीय कार्यों और स्वच्छता कार्यक्रमों को करते रहेंगे। बुधवार को यह जानकारी बीएसए रणवीर सिंह ने दी।

तीन दिन तक राहत के आसार नहीं 

शाहजहांपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 साल में अब तक इतना अधिकतम तापमान कभी नहीं रहा। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। अगले तीन दिन तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button