शाहजहाँपुर

UP: दूसरे युवक के साथ थी प्रेमिका, अचानक आ गया प्रेमी; विवाद के बाद युवती ने प्रेमी को गंगा में दिया धक्का

Connect News 24

girlfriend was with another young man, suddenly lover came After disputes girl pushed lover in Ganges

इसी नदी में गिरा युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर के कोलाघाट पुल पर दूसरे युवक के साथ प्रेमिका को देखकर प्रेमी ने रामगंगा में छलांग लगा दी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रेमिका ने रेलिंग पर चढ़े युवक को धक्का दिया है। नदी में गिरे युवक को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती में शादीशुदा युवक प्रेमिका से मिलने की जिद में तीन दिन पहले घर से गायब हो गया। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि एक युवक के कोलाघाट के पुल से गिरने की सूचना मिली है। पुलिस परिजनों को साथ लेकर कोलाघाट पहुंची। तब तक मिर्ज़ापुर थाना प्रभारी रामगंगा में गिरे युवक को लेकर जा चुके थे। 

मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि 20 वर्षीय युवती मिर्ज़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने गांव के ही बड़ी बहन के मंगेतर के साथ जलालाबाद जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे कोलाघाट पुल पर प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर तीनों में विवाद होने लगा। 

युवक ने पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी तरह युवक नदी में गिर गया। बताते हैं कि युवती ने भी नदी में कूदने का प्रयास किया, लेकिन साथ में मौजूद दूसरे युवक ने उसे बचा लिया। युवक को नदी में गिरता देखकर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button