शाहजहाँपुर

UP: शाहजहांपुर से अपहृत बच्ची को बैग में भरकर फेंक गए बदमाश… मां की गोद से छीनी थी बच्ची

Connect News 24

Kidnapped girl from Shahjahanpur was thrown away by miscreants after filling her in a bag

बरेली में मिली अपहृत बच्ची
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर से शनिवार को अपहृत 15 दिन की बच्ची को बदमाश बैग में भरकर रविवार देर शाम नवाबगंज के गरगय्या गांव की पुलिया के नीचे फेंक गए। वहां से गुजर रहे गोरक्षक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिया के नीचे पहुंचे। बैग में बच्ची को देख पुलिस को सूचना दी। 

फोटो के जरिये बच्ची के परिजनों ने पहचान की। देर रात ही वह शाहजहांपुर से बरेली के लिए रवाना हो गए। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर शाम शाम विश्व हिंदू परिषद के गो रक्षा विभाग के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, अंकित गोला, राजा कश्यप, राजा प्रजापति, मोहित राठौर, कौशल शर्मा, उदित शर्मा आदि कार्यकर्ता घायल छुट्टा पशुओं का उपचार कर रहे थे। 

गरगय्या गांव की पुलिया के पास एक घायल सांड दिखा। उसे दवा लगाने के लिए जब वह पुलिया के पास पहुंचे तो उन्हें एक बैग पड़ा दिखा। बच्ची के रोने की आवाज पर उन्होंने बैग को उठाकर देखा।

अंदर करीब एक सप्ताह की बच्ची थी। उसकी सांसें चल रहीं थीं। बच्ची ने स्वेटर व अन्य कपड़े पहने हुए थे। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां बच्ची की स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही जरूरी उपचार दिया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button