रामपुर
VIDEO : अभिनेता रजा मुराद बोले, आजम खां को फैसले से इत्तेफाक नहीं तो बड़ी अदालत जाएं, सभी को अपनी बात रखने का अधिकार
रामपुर में फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि न्याय पालिका सर्वोपरि है। वह जो फैसला देती है, उससे हर किसी को एतबार रखना चाहिए। आजम खां एक कद्दावर नेता हैं और यदि उनको इस फैसले से इत्तेफाक नहीं है तो वह बड़ी अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। मुंबई से अपने घर रामपुर आए अभिनेता रजा मुराद ने आजम खां को लेकर पूछे गए सवाल पर यह बात कही। अपने घर आए रजा मुराद ने शाहबाद गेट स्थित एक दुकान पर बैठकर पत्रकारों से भी बात की। इस दौरान आजम खां पर उठे सवाल पर कहा कि आजम खां एक कद्दावर नेता हैं और संविधान में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।