VIDEO : बीकॉम की छात्रा को कार से ले गई मां, जमकर हुआ हंगामा… रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के मोहल्ला रोशनगंज में बीकॉम की छात्रा को उसकी मां कार में डालकर लेकर चली गई। महिला का पति से तलाक हो चुका है। पूर्व पति के पास ही बेटी रहती थी। छात्रा के दादा ने आरोप लगाया कि छात्रा को जबरन ले जाया गया। उसकी बुआ ने रोकने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, महिला ने पूर्व पति पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। एक डिग्री कॉलेज में शिक्षक डॉ पुनीत मनीषी का अपनी पत्नी वर्षा से कुछ समय पहले तलाक हो चुका है। वर्षा जब पति से अलग हुई, तब वह अपनी बेटी को लेकर नहीं गई थी। शनिवार को वर्षा अपने भाइयों के साथ आयी और अपनी बेटी को जबरन लेकर चली गई। रोकने का प्रयास करने पर बुआ को धक्का देकर गिरा दिया। इस मामले में पुनीत के पिता ओंकार मनीषी ने वर्षा और उनके भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वर्षा से भी संपर्क साधा है।