बदायूं

VIDEO : बदायूं के जरीफनगर इलाके में तालाब में पड़ा मिला दिव्यांग युवक का शव

Connect News 24

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सोनशिवारक में मंगलवार सुबह 35 वर्षीय दिव्यांग अमरपाल का शव तालाब में पड़ा मिला। गांव सोनशिवारक निवासी अमरपाल सोमवार सुबह से लापता था। तभी से परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने सुबह उसकी दोबारा खोजबीन शुरू की।

इस बीच ग्रामीणों ने अमरपाल का शव गांव के नजदीक तालाब में पड़ा देखा। इसकी सूचना पर परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। बताया जा रहा है कि युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। थाना पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button