शाहजहाँपुर
VIDEO : शाहजहांपुर के पुवायां में किराना दुकान में लगी आग, 40 लाख से अधिक का नुकसान
शाहजहांपुर के पुवायां में डाक बंगला रोड पर रविवार रात 10 बजे व्यापारी निर्भय गुप्ता की किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।