बदायूं

VIDEO : बदायूं में हाईवे पर डीसीएम की साइड लगने से खाई में पलटा ट्रक, लगी आग, चालक-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

Connect News 24

बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार रात डीसीएम की साइड लगने से बजरी भरा ट्रक रेहड़िया पुलिस चौकी के नजदीक खाई में पलट गया और उसमें आग लग गई। चालक और हेल्पर ने कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। हादसा शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक उस वक्त बजरी भरा ट्रक बिसौली की ओर से वजीरगंज कस्बा आ रहा था। यह ट्रक रेहड़िया पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचा था। तभी उसके पीछे से एक तेज रफ्तार डीसीएम ओवरटेक करते हुए गुजरी। डीसीएम का पिछला हिस्सा ट्रक के अगले हिस्से से टकरा गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया लेकिन इससे पहले उसका चालक और हेल्पर उससे कूद गया। खाई में पलटते ही ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक के पलटने के दौरान उसका तेल टैंक फट गया था, जिससे उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button