शाहजहाँपुर

कोरोना : वैरियंट मिलने के बाद सतर्कता शुरू, 20 बेड का वार्ड तैयार

Connect News 24

Corona: Vigilance started after variant found, 20 bed ward ready

शाहजहांपुर में कोविड अस्पताल का गेट। संवाद

शाहजहांपुर। कोविड-19 के नए उप-स्वरूप (वैरियंट) मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए तैयारियों को पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य इकाइयों पर माॅकड्रिल भी कराई गई। इसी तरह राजकीय मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का वार्ड बनाया गया। ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई भी दुरुस्त कराई गई है।

2020 में कोरोना के प्रकोप के बाद से लोग काफी ज्यादा दहशत में है। एक साल से हालात सामान्य होने के बाद भी एक बार फिर से कोरोना के नए वैरियंट ने दस्तक दी है। इससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। भले कोरोना के मामलों को लेकर स्थिति काबू में बताई जा रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। कोविड-19 को देखते हुए सीएचसी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल कराकर व्यवस्थाओं को परख लिया गया। इसके अतिरिक्त 20 बेड का आईसीयू वार्ड भी तैयार हो गया है। मैटरनिटी भवन के 140 बेड भी आवश्यकता पड़ने पर खाली कराए जा सकते हैं।

दो ऑक्सीजन प्लांट से होती है सप्लाई

-कोविड के दौरान ऑक्सीजन की काफी ज्यादा किल्लत रही थी। वर्तमान समय में चार ऑक्सीजन प्लांट में दो से सप्लाई की जा रही है। एक प्लांट प्रति मिनट 1960 लीटर ऑक्सीजन बनाता है। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट को एंटी विस्फोटक लाइसेंस नहीं मिलने के चलते शुरू नहीं हो सका। 500 किलोलीटर के एक प्लांट को सही कराने को शासन से पत्राचार किया गया है। अस्पताल में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। बड़े सिलिंडर से लेकर 120 छोटे सिलिंडर भी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त जलालाबाद सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट चल रहा है।

-कोविड को लेकर अभी कोई अलर्ट नहीं आया है, पर तैयारियाें को दुरस्त कर लिया गया। सतर्कता के तहत मॉकड्रिल भी कराई गई है।

डॉ. आरके गौतम, सीएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button