शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: उपकेंद्र पर जलभराव नहीं हुआ खत्म, 30 घंटे से बिजली गुल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 15 Jul 2023 12:59 AM IST

Waterlogging did not end at the sub-station, power failure since 30 hours

कलान में विद्युत उपकेंद्र पर भरा बरसात का पानी

शाहजहांपुर। कलान विद्युत उपकेंद्र पर जलभराव के चलते शुक्रवार को बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। बिजली गुल होने के चलते लोगों के इंवर्टर और मोबाइल तक डाउन हो गए हैं। 30 घंटे से अधिक होने के बाद भी बिजली नहीं मिलने से लोगों में जबर्दस्त नाराजगी व्याप्त है।

बृहस्पतिवार को बारिश के चलते पूरे कलान कस्बे में जलभराव की समस्या हो गई थी। इसी के चलते विद्युत उपकेंद्र में पानी भर गया था। इस वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शाम तक बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान हो गए। उनके इंवर्टर और मोबाइल तक डाउन हो गए। सबमर्सिबल और मोटर नहीं चलने से लोग बेहाल रहे। उन्हें सरकारी नलों का सहारा लेना पड़ गया।

,लगातार बिजली गायब रहने पर उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर खूब खरी-खोटी सुनाई। जिला स्तरीय अधिकारियों तक बात पहुंचने के बाद एसडीओ विद्युत राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से पंपिंग सेट लगवाकर जलभराव को खत्म करने के निर्देश दिए। एसडीओ ने बताया कि शनिवार को जलभराव को खत्म होने के बाद बिजली की सप्लाई को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button