मनोरंजन

रॉकी और रानी के सेट पर ऐसा क्या हुआ कि करण जौहर को आलिया भट्ट से मांगनी पड़ी माफी! 

Connect News 24

Alia Bhatt Vlog : महेश भट्ट की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. इसी बीच आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया जिसमें वो अपनी फिल्म के फेमस सॉन्ग ‘तुम क्या मिले’ की शूटिंग करती दिख रही हैं. 

इस बीटीएस वीडियो में कश्मीर की खूबसूरत वादियां नज़र आ रही हैं, लेकिन वादियों के बीच ठिठुरने वाली ठंड का एक्सपीरियंस भी एक्ट्रेस ने बताया है. इसी बीच कुछ ऐसा भी हुआ कि करण  जौहर को आलिया से माफी मांगनी पड़ी. पर ऐसा क्या हुआ ये हम आपको बताते हैं…

वीडियो में दिख रहा है कि आलिया अपने होटल के रूम में बैठी हैं और बाहर बर्फबारी हो रही है जिस वजह से एक दिन शूटिंग नहीं हो पा रही है. फिर अगले दिन गाने की शूटिंग होती है जिसके लिए पहले आलिया का मेकअप होता दिख रहा है और फिर पूरी टीम शूटिंग के लिए जाती है. इस दौरान आलिया बेहद खूबसूरत शिफॉन साड़ी में बर्फ के बीच शूटिंग करती दिख रही हैं.

करण ने क्यों मांगी माफी?
वीडियो में दिख रहा है कि ‘तुम क्या मिले’ की शूटिंग खत्म कर के करण जौहर और आलिया भट्ट कार में वापस जा रहे हैं.इस दौरान आलिया कहती हैं ‘हमने आज का शूट खत्म कर लिया है…’ तभी करण कहते हैं, ‘ये शूट बिल्कुल भी आसान नहीं था. हमने गुलमर्क, श्रीनगर में शूट किया. मुझे वायरल हो गया.’ तभी एक्ट्रेस कहती हैं ‘और मैं वहां शिफॉन की साड़ी में थी.’ जिसपर पलटकर करण कहते हैं ‘हे भगवान हमने आपको टॉर्चर किया मुझे माफ कर दो मुझे माफ कर दो यार’. करण की बात सुनकर आलिया बताती हैं यहां शूट कर के बहुत लोगों की तबीयत खराब हो गई है.

आपको बता दें कि आलिया के साथ इस फिल्म में रणवीर सिंह, जया बच्चन, शबाना आज़मी और धर्मेंद्र भी लीड रोल में नज़र आएंगे.

Watch: टमाटर महंगे होते ही राखी सावंत ने लगाया पौधा, यूजर्स बोले- ‘इतने टमाटर वेस्ट मत करो…’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button