बदायूं

आरक्षण बिल के लिए महिलाएं जता रहीं मोदी का आभार : धर्मपाल

Connect News 24

Women are expressing gratitude to Modi for reservation bill: Dharampal

डायट आडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मौजूद महिलाएं। संवाद

बदायूं। सदर विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन भाजपा महिला मोर्चा की ओर से डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही महिला आरक्षण बिल पास होना संभव हुआ है। प्रधानमंत्री शुरू से ही महिलाओं के विकास के लिए तत्पर रहे हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भारत नारी शक्ति का देश है। अब सामान्य महिला कार्यकर्ता को भी नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के विकास के लिए अनवरत कार्य कर रही है।

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि 75 वर्ष की आजादी के पश्चात आज यह प्रथम अवसर है जब केंद्र की सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए असल मायने में अनुकूल कदम उठाए। सदर विधायक महेश गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जब से भारत की कमान संभाली तब से संवैधानिक अधिकार महिलाओं को दिए गए। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, दीपमाला गोयल, पूनम अग्रवाल, सीमा राठौर, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह, रजनी मिश्रा, सलोनी पाठक, करुणा सोलंकी आदि मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button