Uncategorized
Trending

के0सी0एम0टी0 बरेली में फ्रेशर पार्टी का शानदार आयोजन

सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों का किया पारंपरिक स्वागत, कार्यक्रम में शामिल हुए 200 छात्र

Connect News 24

बरेली, 05 दिसंबर 2023: के0सी0एम0टी0 बरेली में 5 दिसंबर 2023 को फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएससी और एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के लगभग 200 छात्र शामिल हुए।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदन के साथ हुआ। इसके बाद प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शिक्षकों ने छात्रों का स्वागत किया।

छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न आकर्षक परिधानों में कैट वाक कर तालियां बटोरी।

मिस्टर और मिस फ्रेशर का खिताब बीएससी माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी से प्रणव कुमार और अलाना शेख को मिला। वहीं, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से मोहम्मद सलमान को मिस्टर फ्रेशर और सलोनी को मिस फ्रेशर का खिताब मिला।

प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हमें सभी क्षेत्रों में सफल होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को हमेशा उत्साह और धीरज रखने की सलाह दी।

महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने छात्रों को बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी के करियर ऑप्शन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र काफी संभावनाओं वाला है और छात्रों को इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए।

माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निशा दिनकर ने कहा कि ऐसी कार्यक्रमों से छात्रों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें हमेशा मोटिवेट रहने को मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल और महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

     

                  

              


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button