इस अवसर पर मुख्य वक्ता तथा मुख्य अतिथि प्रो0 प्रतिभा सागर,शिक्षा संकाय,महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय,ने अपने वक्तव्य में शिक्षा में सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रो0 प्रतिभा सागर ने सूचना,संप्रेषण तथा इस हेतु प्रयुक्त होने वाली तकनीकी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूचना की ‘अदा’,’प्रदा’ के मध्य बहुत सारे ऐसे घटक है,जिसके कारण सूचनाएं भ्रांतियुक्त हो जाती है।
उन्होंने भावी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य के शिक्षकों को आई0सी0टी0का भरपूर प्रयोग आना चाहिए तभी भविष्य में छात्रों को आधुनिक शिक्षा-वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी ने बताया कि इस सात दिवसीय कार्यशाला में चार- चार छात्रों की ‘दस टीमें’ प्रत्येक दिन आईoसीoटीoके विभिन्न पहलुओं पर अपना प्रदर्शन देगी।कार्यशाला के अंतिम दिवस सर्वश्रेष्ठ टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ संजीव शर्मा,वेद प्रकाश शर्मा,डॉ प्राची पाठक,डॉ मृगेंद्र सिंह,उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी0एड0 छात्र अविनाश तिवारी ने किया।



