Uncategorized
Trending

केसीएमटी में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

Connect News 24

आज दिनांक 3 जून 2023 को खंडेलवाल कॉलेज बरेली में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा “क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय लखनऊ के अनुपालन में ‘ आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत ‘विश्व साइकिल दिवस ‘का आयोजन किया गया ।

जिसमें एन0 एस0 एस0 के स्वमसेवको व स्वमसेविकाओ व एन0सी0सी0 कैडेट्स ने साइकिल रैली निकाली। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0आर0के0 सिंह जी ने बताया कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य लाभ तो होगा ही, पर्यावरण की सुरक्षा भी बढ़ जाएगी ।

उन्होंने बताया कि आजकल शुगर, बीपी की शिकायत लोगों में तेजी से बढ़ रही है। साइकिल चलाकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

स्वमसेवको द्वारा कलापुर से प्रारंभ कर नबाबगंज तक साइकिल रैली के माध्यम से मोटरसाइकिल छोड़कर साइकिल को चलाएं, खुद को फिट और स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं, यह जागरूकता जन- जन तक पहुंचाएं’ आदि स्लोगन के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया।

रैली में अभिषेख , आलोक , पंकज , ऋतु , अलंकृता , कार्तिकेय, नरेंद्र , अनिकेत आदि ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी सविता सक्सेना, प्रवक्ता डॉ0 शिव स्वरूप , नृपेंद्र प्रताप सिंह का योगदान रहा।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button