बदायूं

जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट : नोएडा ने देहरादून को हराया

Connect News 24

Zonal Badminton Tournament: Noida defeated Dehradun

बीआरबी मॉडल स्कूल में नोएडा और देहरादून के ​​खिलाड़ीयों के बीच खेला जा रहा बैडमिंटन मैच। संवाद

बदायूं। जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को नोएडा के लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल और देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ब्राह्मणवाला के बीच हुए मैच में नोएडा ने 2-0 से देहरादून को हरा दिया। इसके साथ ही अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर आदि के भी मैच हुए। इनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बीआरबी मॉडल स्कूल में चल रहे टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों में और ज्यादा जोश देखने को मिला। दूसरे दिन की स्पर्धा में अंडर-14 वर्ग में 18 स्कूलों के खिलाड़ियों के बीच 128 राउंड हुए। अंडर-19 वर्ग की प्रतिस्पर्धा में 26 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनके बीच 128 राउंड खेले गए। अंडर-14 में सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल और सिकंदराबाद के बाबू बोधराज कॉन्वेंट विद्यालय के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सहारनपुर 2-0 से विजयी रहा।

नोएडा के कोठारी इंटरनेशनल स्कूल और मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की हरिद्वार के बीच हुए मुकाबले में नोएडा ने हरिद्वार को 2-0 से हराया। मेरठ की वर्धमान अकादमी ने 2-0 से गौतमबुद्ध नगर के पेसेफिक वर्ल्ड स्कूल को शिकस्त दी। मेजबान स्कूल के प्रबंधक सुभाष बत्रा व हिमांशु बत्रा ने कहा कि स्कूल हमेशा इस तरह की स्पर्धाओं का आयोजन करता रहा है।

सुबह होना था मैच, शाम को किया मना

बीआरबी मॉडल स्कूल में चल रहे जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलने के लिए हल्द्वानी से आशुतोष रावत अपनी आठ सदस्यीय टीम लेकर आए थे। उनका अंडर-17 का मैच सुबह 10 बजे होना था। टीम भी फाइनल हो गई थी, लेकिन शाम छह बजे तक मैच नहीं हो सका। टीम मैनेजर आशुतोष रावत का कहना है जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी मांगी, तो उनसे कह दिया कि उनकी टीम को मैच नहीं खिलाया जा सकता है। इसके अलावा कोई और स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। बताया जा रहा है इसके अलावा कुछ अन्य टीमों के साथ भी ऐसा किया गया है।

बीआरबी मॉडल स्कूल में नोएडा और देहरादून के खिलाड़ीयों के बीच खेला जा रहा बैडमिंटन मैच। संवाद

बीआरबी मॉडल स्कूल में नोएडा और देहरादून के खिलाड़ीयों के बीच खेला जा रहा बैडमिंटन मैच। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button