SchoolsUncategorizedउत्तरप्रदेशझाँसीबदायूंबरेलीबलरामपुरबस्तीबहराइचमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठरायबरेली

के0सी0एम0टी0 के बीबीए विभाग द्वारा बीएल एग्रो इंडस्ट्री में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन

किताबी ज्ञान से व्यावहारिक अनुभव तक पहुँचे के0सी0एम0टी0 के बी0बी0ए0 छात्र

Connect News 24

 

खण्डेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी (केसीएमटी) के बीबीए विभाग द्वारा बीबीए प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बी.एल. एग्रो इंडस्ट्रीज में एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान के साथ उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।भ्रमण का नेतृत्व बी0बी0ए0 विभाग प्रभारी श्री मुकुल गुप्ता ने किया। औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बी.एल. एग्रो के प्लांट का भ्रमण कर उत्पादन प्रक्रिया एवं फैक्ट्री की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने एचआर इंटरेक्शन, बी.एल. एग्रो की विकास यात्रा तथा फैक्ट्री सेफ्टी हेड के साथ संवाद के माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।विद्यार्थियों के लिए यह अनुभव विशेष रूप से ज्ञानवर्धक रहा, क्योंकि कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकलकर उन्होंने वास्तविक औद्योगिक वातावरण में प्रबंधन के सिद्धांतों को व्यवहार में लागू होते हुए देखा। प्लांट विजिट एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद ने विद्यार्थियों की उद्योग जगत के प्रति समझ को और अधिक व्यापक बनाया तथा उन्हें भविष्य के कॉरपोरेट कार्यक्षेत्र के लिए तैयार होने की प्रेरणा दी।यह औद्योगिक भ्रमण केसीएमटी एवं बी.एल. एग्रो के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने, व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने तथा उनके रोजगारपरक एवं प्रबंधकीय कौशल को विकसित करने का अवसर मिला।सफल आयोजन के लिए विभाग द्वारा श्री घनश्याम खंडेलवाल, श्री आशीष खंडेलवाल, श्री अजय भट्ट एवं श्री अमोद कुमार श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों को यह महत्वपूर्ण औद्योगिक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए  डॉ. विनय खंडेलवाल का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वहीं, भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के सुचारू समन्वय एवं मार्गदर्शन के लिए डॉ. अजय शर्मा के सहयोग की सराहना की गई।औद्योगिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से वास्तविक कार्यक्षेत्र तक की यात्रा का अनुभव कराया और उनके व्यावहारिक ज्ञान, प्रबंधकीय दृष्टिकोण तथा भविष्य की कॉरपोरेट तैयारियों को नई दिशा प्रदान की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button