के0सी0एम0टी0 में एक दिवसीय ओपन लेवल चेस टूर्नामेंट का आयोजन
खेलों से व्यक्तित्व विकास और निर्णय क्षमता को मिलता है नया आयाम



खण्डेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में दिनांक 31 अगस्त 2026 को एक दिवसीय ओपन लेवल चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 65 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इनमें 20 छात्राओं ने गर्ल्स कैटेगरी तथा 45 छात्रों ने बॉयज कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी एकाग्रता, रणनीतिक सोच, धैर्य एवं निर्णय लेने की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बॉयज कैटेगरी का फाइनल मुकाबला शिक्षा विभाग के हरेंद्र गंगवार एवं बायोटेक विभाग के मोहम्मद साहिल के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में मोहम्मद साहिल ने हरेंद्र गंगवार को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं, गर्ल्स कैटेगरी का फाइनल मुकाबला बायोटेक विभाग की हर्षिता एवं एम.बी.ए. विभाग की अंशिका के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए अंशिका ने हर्षिता को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के समापन समारोह में महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार एवं प्राचार्य डॉ. आर. के. सिंह ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के खेल एवं क्रीड़ा प्रभारी श्री अभिनव सिंह, श्री शुभांशु डालाकोटी (मैनेजमेंट विभाग) एवं श्री अंकुर भारद्वाज (सी.एस. विभाग) की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।




