SchoolsUncategorizedअमरोहाउत्तरप्रदेशउन्नावझाँसीपीलीभीतबदायूंबरेलीबस्ती

के0सी0एम0टी0 में पोस्ट इंडस्ट्रियल विजिट क्विज का आयोजन, टॉप परफॉर्मर्स हुए सम्मानित

Connect News 24

   

 

खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के बीबीए विभाग की मैनेजमेंट सोसाइटी (Jr.) द्वारा 2 सितम्बर 2026 को पोस्ट इंडस्ट्रियल विजिट क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक कॉलेज के EduMarshal मोबाइल एप्लीकेशन के LMS क्विज फीचर के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की गई। यह क्विज हाल ही में बीएल एग्रो इंडस्ट्री में आयोजित औद्योगिक भ्रमण पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा औद्योगिक भ्रमण के दौरान अर्जित व्यावहारिक ज्ञान एवं अनुभव का आकलन करना तथा उन्हें सैद्धांतिक ज्ञान से जोड़ना था। प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम सेमेस्टर के 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान पर 50 अंक प्राप्त कर निशा गंगवार एवं शुभ प्रवेश वर्मा, द्वितीय स्थान पर 48 अंक प्राप्त कर श्रेजल जायसवाल, सिद्धि सिंह एवं अंशी सिंह, तृतीय स्थान पर 46 अंक प्राप्त कर गुरुशरण मिश्रा, चतुर्थ स्थान पर 44 अंक प्राप्त कर शिखा शर्मा एवं अंशिका गंगवार, जबकि पंचम स्थान पर 42 अंक प्राप्त कर आदित्य साहू, मोहम्मद बिलाल एवं नवप्रीत कौर रहे। सभी टॉप परफॉर्मर्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीबीए विभाग प्रभारी मुकुल गुप्ता ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल लर्निंग, विषय की समझ एवं विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक भ्रमण के बाद क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के वास्तविक अनुभव को सीखने की प्रक्रिया से जोड़ना प्रभावी शिक्षण का एक बेहतर माध्यम है। साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित ऐसी गतिविधियां शिक्षा में तकनीक के प्रभावी उपयोग को भी बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीबीए विभाग एवं मैनेजमेंट सोसाइटी (Jr.) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button