शाहजहाँपुर

दो हजार के नोट : एसबीआई में 92 और बीओबी में 500 जमा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 01 Oct 2023 12:40 AM IST

शाहजहांपुर। दो हजार रुपये के नोट बैंकों में जमा करने की अंतिम तिथि को अब सात अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। पहले यह 30 सितंबर तक निर्धारित थी। इसके चलते शनिवार को तमाम लोग बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट जमा करने पहुंचे।

शनिवार को एसबीआई की टाउन हाल शाखा में दो हजार के 92 और एचडीएफसी में 72 नोट जमा हुए। बैंक ऑफ बड़ाैदा में करीब 500 नोट जमा कराए गए। अन्य बैंकों की शाखाओं में भी लोग दो हजार रुपये के नोट जमा करने पहुंचे। हालांकि बैंकों में भीड़भाड़ नहीं रही। बीओबी के एएलडीएम वैभव पाल ने बताया कि दो हजार के नोट 30 सितंबर तक जमा होने थे। अब सात अक्तूबर तक बैंक शाखाओं में जाकर दो हजार के नोट जमा कर सकेंगे। देश में बैंकिंग क्षेत्र के नियामक रिजर्व बैंक (आईबीआई) ने दो हजार रुपये के नोट का सर्कुलेशन बंद कर दिया है। करीब साढ़े छह साल पहले हुई नोटबंदी के बाद सरकार ने दो हजार रुपये के नए नोट शुरू किए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button