शाहजहाँपुर

2000 Rupee Note News: शाहजहांपुर में 2000 के नोट लेकर बैंकों में पहुंचे लोग, 1.70 करोड़ रुपये हुए जमा

Connect News 24

People reached banks with 2000 notes in Shahjahanpur

बैंक में दो हजार के नोट जमा करता युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो हजार के नोट चलन से बाहर करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले के बाद शनिवार को तमाम लोग बैंकों में नोट जमा करने पहुंचे। शाहजहांपुर में पहले दिन ही एचडीएफसी बैंक में दो हजार के 3500 नोट यानी 70 लाख रुपये जमा किए गए। एसबीआई, बीओबी में भी लोग दो हजार रुपये के नोट के रूप में 50-50 लाख रुपये जमा हुए हैं।

लोगों का कहना है कि दो हजार के नोट काफी समय से एटीएम से नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में कम ही लोगों के पास ये नोट हैं। शुक्रवार को आरबीआई की घोषणा के बाद लोग दो हजार रुपये के नोट खाते में जमा करने पहुंचे। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को करीब 70 लाख रुपये जमा कराए गए, जो 2000 रुपये के नोट में थे।

एसबीआई की टाउनहाल और बैंक ऑफ बड़ौदा की गोविंदगंज शाखा में 2000 रुपये के नोट में 50-50 लाख रुपये जमा होने का अनुमान है। इनके अलावा बाकी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों, स्मॉल बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट में भी 2000 रुपये के नोट जमा कराए गए। हालांकि बैंकों में 2000 के नोट जमा करने को लेकर अफरातफरी का माहौल नजर नहीं आया। लोग सामान्य ढंग से ही रुपये जमा करते दिखे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button