पीलीभीत

Pilibhit News: किशोरी को भगा ले जाने की शिकायत पर दी धमकी

Connect News 24

पूरनपुर। बहलाकर ले जाई गई किशोरी की जानकारी करने पहुंची मांं से आरोपियों ने गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक 14 दिसंबर को ले गया था। पुत्री अपने साथ घर में रखे 44 हजार रुपये, सोने की झुमकी, चांदी की पायल, आधार कार्ड आदि साथ ले गई। आरोपी के घर पुत्री की जानकारी को पहुंचने पर उसके परिजन ने गालियां दीं और दोबारा पुत्री को पूछने आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना की तहरीर उसने शुक्रवार को पुलिस को दी। मगर पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button