बदायूं

Budaun News: विशेष मरम्मत के तहत बनाए जाएंगे 68 संपर्क मार्ग

Connect News 24

बदायूं। विशेष मरम्मत अभियान के तहत जिलेभर में जल्द ही 68 सड़कों को बनाने का काम किया जाएगा। इसमें अधिकतर सड़कें गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग हैं। ऐसे में यह सड़कें अब पूरी तरह गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।

प्रदेश सरकार की तरफ से गड्ढा मुक्त अभियान चलाया गया। हालांकि लाेक निर्माण विभाग सड़कों को सौ फीसदी गड्ढा मुक्त करने का दावा करता रहा, इसके बावजूद तमाम सड़कें ऐसी रह गईं जो गड्ढा मुक्त नहीं हो सकीं।

विभाग का कहना है कि अब इन सड़कों को विशेष मरम्मत के तहत सही कराया जाएगा। ऐसे में जिले की 68 संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग की तरफ से बनाए जाएंगे। इसको लेकर शासन को विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिससे शासन ने स्वीकृति देदी है। साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 7.02 करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिए हैं। अब लोगों को जल्द ही इन टूटी सड़कों से निजात मिल जाएगी।

99.58 किलोमीटर होगा काम

लोक निर्माण विभाग की तरफ से 99.58 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। जिनमें एमएफ हाईवे से मदनजुड़ी तक, बिसौली-इस्लामनगर रोड पर फतेहपुर से वीरमपुर रोड तक, बगरैन से भवानी गांव तक, बिसौली-बिल्सी रोड से सिचौली गांव समेत करीब 68 सड़कें बनाई जाएंगी।

-विशेष मरम्मत के तहत 68 सड़कोें का चयन किया गया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि शासन से प्राप्त हो गई है। जल्द ही इन सड़कों पर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

– देव पाल सिंह, एक्सईएन निर्माण खंड प्रथम, लोक निर्माण विभाग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button