पीलीभीत

Pilibhit News: सराफ की दुकान से चेन व अंगूठी लेकर भागा, भीड़ ने पकड़कर पीटा

Connect News 24

Ran away from the silversmith's shop with a chain and ring, was caught and beaten by the mob

शहर के रंगीलाल चौराहे के पास ज्वैलर्स की दुकान के बाहर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद

पीलीभीत। लाल रोड पर स्थित सराफ की दुकान से एक युवक चेन व अंगूठी लेकर भाग गया। सराफ ने पीछा कर युवक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। लोगों ने जमकर पिटाई लगा दी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद कई सराफ इकट्ठा हो गए।

घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। शहर के लाल रोड स्थित दुर्गा ज्वैलर्स के मालिक पुत्तूलाल पांडे अपनी पत्नी मंजू पांडे के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक दुकान पर आया और अंगूठी और चेन खरीदने की बात कहने लगा। महिला एक-एक कर युवक को चेन दिखाती रही। जैसे ही महिला ने अपना सिर नीचे किया, वैसे ही युवक ने चेन और अंगूठी झपट ली और भाग निकला।

दुकान पर ही मौजूद पुत्तूलाल राठौर भी उसके पीछे भागे। सराफ ने युवक को झंडे वाले चौराहे के समीप पकड़ लिया गया। माजरा समझ में आते ही पकड़े गए युवक की लोगों ने पिटाई लगा दी। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। तुरंत ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से चाकू बरामद हुआ चेन व अंगूठी नहीं मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली व सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे देखे गए। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

शहर के रंगीलाल चौराहे के पास ज्वैलर्स की दुकान के बाहर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद

शहर के रंगीलाल चौराहे के पास ज्वैलर्स की दुकान के बाहर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button