बदायूं

Budaun: शव से आंखें निकालने के बाद चोटी से ढक दी थी खाली जगह, पोस्टमार्टम कांड में सामने आई एक और करतूत

Connect News 24

After removing the eyes of woman the empty space was covered with hair by doctors in budaun

मृतका का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में महिला के शव से आंखें निकालने के मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की एक और करतूत सामने आई है। आंखें निकाले जाने से खाली हुई जगह को पूजा की चोटी से ढक दिया गया था। यही नहीं, चोटी को घुमाकर पीछे की तरफ बांध भी दिया था, ताकि वह खुले नहीं। यह आरोप भाई राजकुमार ने पुलिस को दिए बयान में लगाया है।

आंखें निकालने के मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही रोजाना नई करतूतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मायके वालों को शव घर पहुंचने पर यह एक और करतूत पता चली। पहले परिवार वाले समझते रहे कि किसी तरह बाल चेहरे पर आ गए होंगे। बालों की वजह से उन्हें पूजा का चेहरा ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: डेढ़ महीने में खत्म हुआ सात जन्मों का साथ, प्रेम विवाह के बाद पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने दी जान

मृतका के भाई राजकुमार के मुताबिक बॉडीबैग खोलकर जैसे ही बाल हटाना चाहा तो चोटी पीछे की ओर बंधी हुई थी। इसे खोलकर बाल हटाए तो दोनों आंखें न देखकर परिजन हैरान रह गए। इसी के बाद परिजन शिकायत करने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे। भाई राजकुमार का कहना है कि डॉक्टरों ने ही गड्ढों को छुपाने के लिए उन्हें बालों से ढका।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button