Pilibhit News: छात्र संख्या घटने पर बीएसए ने जताई नाराजगी, वेतन रोका

स्कूल का निरीक्षण करते बीएसए । स्रोत – शिक्षा विभाग
पीलीभीत। बीएसए अमित कुमार सिंह ने सोमवार को ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के सैजना, प्यास, सरीफगंज, ढकिया नथा, नवादा, कनाकोर, उमरसड आदि बेसिक स्कूलों का निरीक्षण किया।
सैजना स्कूल में छात्र संख्या कम होने व छात्र यूनिफार्म में न आने पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए पूरे स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय कनाकोर में सफाई के निर्देश दिए। कहा कि स्कूल में गंदगी बर्दाश्त नहीं होगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरसड में कंपोजिट ग्रांट की जांच कराने के निर्देश दिए।
बीएसए ने स्टाफ को निर्देश दिए कि छात्र संख्या बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधान से संपर्क करें। बच्चों के घर जाएं और उनके अभिभावकों से बात करें कि आखिर उनका बच्चा स्कूल किस वजह से नहीं आ रहा। साथ ही सभी बच्चों को यूनिफार्म में भेजने के लिए प्रेरित करें। कहा कि स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाएं ताकि स्कूलों को निपुण बनाना जा सके, नहीं तो विभागीय कार्यवाही की जाएगी।