पीलीभीत

Pilibhit News: स्वास्थ्य विभाग में ऑडिट के लिए आज आ सकती है टीम

Connect News 24

पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग में ऑडिट के लिए आज शासन से टीम आ सकती है। बताते हैं कि महानिदेशालय से आने वाली टीम जिले में चार दिनों तक रुककर विभाग द्वारा खर्च किए गए बजट के बारे में पता लगाएगी।

सीएमओ कार्यालय के अलावा टीम मेडिकल कॉलेज में भी बजट के खर्च का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजेगी। ऑडिट टीम के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने दस्तावेज दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि ऑडिट टीम के पीलीभीत में आने की कोई सूचना नहीं है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button