Pilibhit News: सहयुक्त नियोजन बरेली ने किया भवन का निरीक्षण

निरीक्षण करते सहयुक्त नियोजन बरेली रविन्द्र गौतम ।
पीलीभीत। घरेलू नक्शे पर व्यावसायिक भवन बनाकर उपयोग करने के मामले में सहयुक्त नियोजन नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग बरेली ने स्थलीय निरीक्षण किया। मामले में जिलाधिकारी न्यायालय से जुर्माना न जमा करने पर बिल्डिंग को ध्वस्त करने का आदेश लंबित चल रहा है।
शहर के मोहल्ला डोरी लाल में घरेलू मानचित्र के आधार पर व्यावसायिक भवन बनाए जाने के मामले में जिलाधिकारी न्यायालय से कोई राहत न मिलने पर अपील कार्यालय सहयुक्त नियोजन संभागीय नियोजन खंड में की गई थी। इसके बाद सोमवार को संयुक्त नियोजन संभागीय नियोजन खंड बरेली रविंद्र गौतम ने स्थलीय निरीक्षण किया है।
मामले में विनियमित क्षेत्र से वर्ष 2018 से पेच फंसा हुआ है। बीती 8 अगस्त को मामले में जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार की ओर से दो माह का समय दिया गया था। मामले की अपील कार्यालय सहयुक्त नियोजन संभागीय नियोजन खंड बरेली में की गई। सहयुक्त नियोजन ने बताया मामला चल रहा है। इसमें मानचित्र दिया गया है। इसकी पड़ताल की गई है।