Pilibhit News: अमरिया बस अड्डे पर चालकों के पढ़ाया यातायात का पाठ

सड़क सुरक्षा जागरूकता गोघ्ठी में जानकारी देते एआरटीओ । स्रोत – एआरटीओ
पीलीभीत। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से अमरिया बस अड्डे पर व्यावसायिक वाहन चालकों को एकत्र कर जागरूकता संगोष्ठी की गई। इसमें बस, ट्रक, मैजिक, टेंपो, ई रिक्शा आदि वाहनों के 55 चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने चालकों को बताया गया कि शीत ऋतु में पढ़ने वाले कोहरे के दृष्टिगत वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। चालकों को नियंत्रित गति में वाहन चलाना चाहिए। पास मिलने पर ही ओवरटेकिंग करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाएं, इन सब बारे में बताया गया।
कोहरे में वाहनों पर फॉग लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। जागरूकता कार्यक्रम में यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी, पीलीभीत-रिच्छा-बहेड़ी बस यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, पीलीभीत-सितारगंज मार्ग के बस यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष अथर समेत कई तमाम चालक मौजूद रहे।
ओवर स्पीड में 72 वाहनों के चालान
बरेली से मंगाई गई इंटरसेप्टर मशीन के माध्यम से ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इसमें पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग, पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग एवं पीलीभीत-जहानाबाद मार्ग पर चेकिंग कार्रवाई की गई। दो पहिया वाहन की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक पाए जाने व चार पहिया वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक पाए जाने पर 72 वाहनों के चालान किए गए।