शाहजहाँपुर

UP News: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत, सगे भाई थे दोनों

Connect News 24

Two brothers died after being crushed by school bus in Shahjahanpur

दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़े दो सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहे थे।

खुटार के गांव हरिपुर निवासी गुरमेल सिंह के पुत्र 14 वर्षीय जीतपाल सिंह और नौ वर्षीय हरमीत सिंह गांव रूरा के संत सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नौ और कक्षा दो में पढ़ते थे। बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे गुरमेल सिंह दोनों बच्चों को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। 

UP Excise Policy: शराब को लेकर योगी सरकार के फैसले पर भड़के वरुण गांधी, ‘रामराज्य’ पर कह दी ये बात

गांव उदरा के पास गुरमेल सिंह स्कूटी खड़ी कर पेशाब करने चले गए। दोनों बच्चे स्कूटी के पास ही खड़े थे। इस बीच बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस स्कूटी और बच्चों को टक्कर मारती हुई आगे निकल गई। हादसे में जीतपाल गंभीर घायल हो गया। हरमीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button