बदायूं

Budaun News: रात में फसल की रखवाली करने खेत पर गया था किसान, सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Connect News 24

Farmer dead body found hanging from a tree in Budaun

भूप सिंह का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई में बृहस्पतिवार सुबह 50 वर्षीय किसान भूप सिंह का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उनके परिवार वालों का कहना है कि भूप सिंह की हत्या की गई है। इसके बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

किसान भूप सिंह खेतीबाड़ी करते थे। परिवार वालों के मुताबिक वह बुधवार रात घर से खाना खाकर फसल रखवाली करने को अपने खेत पर गए थे। वह सुबह घर नहीं आए तो उनका बेटा खेत पर पहुंचा, जहां भूप सिंह का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला हुआ था।

सूचना पर उनके परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button