पीलीभीत

Pilibhit News: बस सीज होने से भटके यात्री, परिचालक ने रुपये भी नहीं किए वापस

Connect News 24

Passengers lost their way due to bus seizure, conductor did not even return the money

रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी डग्गामार बस व भटकते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाते हुए बिहार से दिल्ली रूट पर जा रही बस को सीज कर दिया। बस को रोडवेज बस अड्डे में खड़ा करा दिया गया। परिचालक ने यात्रियों के रुपये तक नहीं लौटाए। इसके चलते वे परेशान होते रहे।

बिहार से दिल्ली समेत कई जगहों के लिए शाम छह बजे डग्गामार बस रवाना हुई थी। परिचालक ने हर यात्री से एक हजार से लेकर 1300 रुपये तक वसूल किए थे। शनिवार को पीटीओ होरी लाल वर्मा ने चेकिंग के दौरान बरेली मोड़ पर बस को पकड़ लिया।

मानक पूर्ण नहीं होने पर बस को सीज कर रोडवेज बस अड्डे पर खड़ा करा दिया गया। बस में करीब सौ यात्री सवार थे। इसके चलते बस के यात्रियों के सामने संकट खड़ा हो गया। परिचालक ने किराया लौटाने को लेकर टरकाना शुरू कर दिया।

दो घंटे तक वह दूसरी बस आने की बात कहकर टालता रहा। इसके बाद यात्रियों ने जैसे-तैसे रोडवेज बसों से आगे का सफर शुरू किया।

फोटो नंबर 7

बिहार के गोपालगंज से दिल्ली जाने के लिए 1300 रुपये दिए थे। बस सीज होने के बाद परिचालक ने रुपये नहीं लौटाए। अपने खर्चे से आगे जाना होगा।

– कामेश्वर सिंह

फोटो नंबर 8

शुक्रवार को दोपहर दो बजे दिल्ली जाने के लिए बिहार के चकिया आए थे। बस खराब होने की बात कहकर इस बस में बैठा दिया था। वह भी यहां आकर सीज हो गई।

– जयप्रकाश

रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी डग्गामार बस व भटकते यात्री। संवाद

रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी डग्गामार बस व भटकते यात्री। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button