Shahjahanpur News: निगोही में बैंक के केबिन में लगी आग

निगोही में बैंक के अंदर जलती आग। स्रोत-जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। निगोही में पुराने बस अड्डे के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लग गई। अंदर से धुआं उठता देखकर पुलिस ने गेट खुलवाकर आग पर काबू पा लिया।
तीन दिन का अवकाश होने के चलते शनिवार को बैंक नहीं खुला। रात 9:20 बजे राहगीरों ने बैंक के अंदर से धुंआ उठता देखकर थाने में सूचना दी। इंस्पेक्टर अशोक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एटीएम के संचालक राहुल को बुलाकर मुख्य गेट को खुलवाया। इसके बाद पुलिस व आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि गेट के पास बने केबिन में आग लगी थी। कैश तक पहुंचने से पहले आग बुझा ली गई है। बैंक के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।