शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कराटे में बेल्ट हासिल करने वाले बच्चों को दिए प्रमाणपत्र

Connect News 24

Certificates given to children who get belts in karate

कराटे परीक्षा पास करने वाले बच्चे प्रमाणपत्रों और अ​भिभावकों के साथ। संवाद

पुवायां। पुवायां के श्री विजय सार्वजनिक पुस्तकालय की ओर से संचालित इंडियन काम्बैट मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से 10 दिसंबर को कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन गांव बसंतापुर के ऑकवुड वर्ल्ड पब्लिक स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में किया गया था। शनिवार को बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शनिवार को श्री विजय सार्वजनिक पुस्तकालय में कोच सूरज सिंह ने प्रमाणपत्र वितरित किए। ध्रुवेंद्रनाथ सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रेष्ठ त्रिवेदी को येलो बेल्ट, रुद्रप्रताप सिंह को ऑरेंज बेल्ट और मयंक सरोज का ब्लू बेल्ट प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर सहायक कोच शशांक दीक्षित, केपी सिंह, ब्रिजू सिह, रिषभ रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button